SEBA Class 7 Hindi Chapter 11: कागज की कहानी – प्रश्न उत्तर

कागज की कहानी

अभ्यास-माला

पाठ से

1. प्रश्नों के लिए दिए गए उत्तरों में से सही उत्तर चुनो :

(क) कागज का आविष्कार किस देश में हुआ था ?
उत्तर: (आ) चीन

(ख) प्राचीन चीन में किस पेड़ से कागज बनाया जाता था ?
उत्तर: (आ) शहतूत

(ग) उत्तम कागज किससे तैयार होता है ?
उत्तर: (आ) रेशे से

2. एक वाक्य में उत्तर दो :

(क) कागज किस प्रकार आज हमारी जीवन-चर्या का महत्वपूर्ण अंग बन गया है ?
उत्तर: कागज पर लिखने, छपाई करने, पैकिंग करने, तथा अनगिनत पुस्तकें उपलब्ध होने के कारण आज कागज हमारी जीवन-चर्या का महत्वपूर्ण अंग बन गया है।

(ख) कागज का आविष्कार किसने किया ?
उत्तर: साइलुन नामक एक चीनी व्यक्ति को कागज का जन्मदाता माना जाता है।

(ग) अंग्रेजी भाषा का ‘पेपर’ शब्द किस शब्द से बना है ?
उत्तर: अंग्रेजी भाषा का ‘पेपर’ शब्द मिस्र देश के एक प्रकार के सरकंडे ‘पेपिरस’ नामक शब्द से बना है।

(घ) पेड़ के रेशों में कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं ?
उत्तर: पेड़ के रेशों में पेक्टिन, माँड़ी, चीनी आदि कई प्रकार के रासायनिक तत्व पाए जाते हैं।

3. संक्षेप में उत्तर दो :

(क) कागज हमारे किस काम आता है ?
उत्तर: सफेद कागज अक्सर लिखने अथवा छपाई के काम आता है। इससे पैकिंग का कार्य भी लिया जाता है। इसके अलावा, यह पुस्तकें और पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने के भी काम आता है और इसका विविध रंगों में भी प्रयोग होता है।

(ख) चीन के राजा ने साइलुन से क्या कहा था ?
उत्तर: चीन के राजा ने साइलुन से कहा था कि, “तुममें बड़ी प्रतिभा है। परंतु तुम किसी ऐसी वस्तु की खोज करो जिससे संसार में तुम्हारा नाम हो जाए और आनेवाली पीढ़ियाँ भी उस चीज को देखकर तुम्हें याद करें।”

(ग) साइलुन ने कागज की खोज कैसे की ?
उत्तर: साइलुन ने शहतूत के पेड़ को छीला और उसके भीतर से बारीक रेशे निकाले। उन रेशों को पानी मिलाकर खूब पीसा और जब उसकी लुगदी-सी बन गई तो उसे सूखने के लिए धूप में रख दिया। लुगदी सूखकर कठोर परत बन गई, जिसे बाद में लकड़ी के पट्टे पर रखकर समतल कर दिया; इस तरह कागज का जन्म हुआ।

(घ) कागज किन-किन चीजों से बनाया जाता है ?
उत्तर: कागज मुख्य रूप से शहतूत और बाँस से बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त, खाद, सड़ी हुई लकड़ी, भूसी तथा अन्य घास-फूस से भी कागज बनते हैं। बढ़िया कागज पेड़ों के रेशों से तैयार होता है। बारीक कागज रूई के रेशों एवं विशेष प्रकार के घास से भी तैयार होता है।

(ङ) कागज के निर्माण से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर: कागज के कारखानों के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की आवश्यकता होती है। इस कारण दिन-रात पेड़ काटे जाते हैं। पेड़ काटना हमारे पर्यावरण के लिए बहुत नुकसानदेह है, जिससे हमें नुकसान सहना पड़ता है।

4. सत्य कथन के आगे (✔) और गलत कथन के आगे (✘) निशान लगाओ :

  • (क) सफेद कागज पर सुंदर लिखावट बनती है। ✔
  • (ख) पहले मनुष्य कागज पर लिखता था। ✘ (कागज बनने से पहले छाल/खाल/पट्टियों पर लिखता था)
  • (ग) साइलुन की खोजों से चीन का राजा नाखुश था। ✘ (राजा खुश था)
  • (घ) कागज बनाने के लिए लुगदी तैयार की जाती है। ✔
  • (ङ) चीन में आज भी हाथ से कागज बनाया जाता है। ✘ (आजकल मशीनों से होता है)
  • (च) असम के जागीरोड में कागज बनाने का एक बड़ा कारखाना है। ✔

भाषा-अध्ययन

1. क्रिया-शब्द :
जिस शब्द से किसी कार्य के होने या करने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं।

वाक्य और क्रिया-शब्द:

  • (क) लड़के खेलते हैं। → खेलते हैं
  • (ख) जावेद आम खाता है। → खाता है
  • (ग) मनीष पुस्तक पढ़ता है। → पढ़ता है
  • (घ) मीरा गाना गाती है। → गाती है

2. क्रिया का प्रयोग :
क्रिया का प्रयोग वाक्य में कर्ता के अनुसार या कर्म के अनुसार होता है।

कर्त्ता के अनुसार:

  • रहीम खेलता है।
  • गीता हँसती है।
  • लड़का गाना गाता है।

कर्म के अनुसार:

  • महेश ने पत्र लिखा।
  • गुरुजी ने हमें हिंदी पढ़ाई।
  • राजू ने कहानी सुनाई।

3. लिंग और वचन के अनुसार क्रिया-रूप :

लिंग के अनुसार — पुल्लिंग प्रयोग:

  • लड़का नाचता है।
  • मोहन आता है।
  • गोविंद पढ़ता है।
  • हितेश दौड़ता है।

स्त्रीलिंग प्रयोग:

  • लड़की नाचती है।
  • मीरा आती है।
  • सीता पढ़ती है।
  • शेफाली दौड़ती है।

वचन के अनुसार — एकवचन प्रयोग:

  • घोड़ा दौड़ता है।
  • गाय घास खाती है।
  • बगुला उड़ता है।
  • पत्ता गिरता है।

बहुवचन प्रयोग:

  • घोड़े दौड़ते हैं।
  • गायें घास खाती हैं।
  • बगुले उड़ते हैं।
  • पत्ते गिरते हैं।

आओ, ये भी जानें

आविष्कारक और उनका आविष्कार:

  • जेम्स वाट → भाप का इंजन
  • मारकोनी → रेडियो
  • ग्राहम बेल → टेलीफोन
  • जगदीश चंद्र बसु → पौधों में जीवन
  • माइकल फोर्ड → कार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top