SEBA Class 6 Hindi Chapter 9 चलो तेजपुर चलें – Question Answer | Class 6 Hindi Solutions 2026-27
Chapter Name: चलो तेजपुर चलें
Class: 6
Subject: Hindi
Board: SEBA, Assam
Chapter: 9
चलो तेजपुर चलें – प्रश्न उत्तर
Here are the available exercise questions and answers for SEBA Class 6 Hindi Chapter 9, चलो तेजपुर चलें. The answers are written in simple Hindi to help students prepare for their examinations.
अभ्यास-माला (Exercise Garland)
प्रश्न 3: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो।
(क) पाठ में किस स्थान के भ्रमण के बारे में उल्लेख है?
उत्तर – पाठ में ऐतिहासिक स्थल तेजपुर के भ्रमण के बारे में उल्लेख है।
(ख) काजीरंगा किसलिए मशहूर है?
उत्तर – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर है।
(ग) काजीरंगा के अलावा असम के अन्य दो राष्ट्रीय उद्यानों के नाम लिखो। वे किस-किस जिले में हैं?
उत्तर – काजीरंगा के अलावा असम के अन्य दो राष्ट्रीय उद्यान हैं –
- मानस राष्ट्रीय उद्यान – बक्सा और चिरांग जिले में।
- नामेरी राष्ट्रीय उद्यान – शोणितपुर जिले में।
(घ) पाठ में आए वन्यजीवों के नामों के अलावा किन्हीं अन्य पाँच वन्यजीवों के नाम लिखो।
उत्तर – शेर, चीता, लकड़बग्घा, भेड़िया और सियार।
(ङ) वाण की पुत्री कौन थी? उसकी सखी कौन थी?
उत्तर – राजा वाण की पुत्री का नाम ऊषा था। उसकी सखी चित्रलेखा थी।
(च) अग्निगढ़ का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर – अग्निगढ़ का निर्माण राजा वाण ने अपनी कन्या ऊषा को सुरक्षित रखने के लिए करवाया था।
प्रश्न 4: पालतू और जंगली होने के आधार पर वृत्त में दिए गए पशुओं के नाम सूची में भरो।
पालतू पशु:
- बैल
- गाय
- घोड़ा
- बकरी
- हाथी
जंगली पशु:
- वन बिलाव
- शेर
- हिरन
- सियार
प्रश्न 5: नीचे लिखे संयुक्त वर्णों का विच्छेद करो।
- त्न – त् + न
- च्छ – च् + छ
- ट्ट – ट् + ट
- प्र – प् + र
- क्त – क् + त
- द्ध – द् + ध
- न्म – न् + म
- ब्द – ब् + द
प्रश्न 6: आओ, समूह में बैठकर वाक्य बनाने का खेल खेलें।
प्रसिद्ध – राजा वाण एक प्रसिद्ध राजा हुए थे।
द्वार – बस स्कूल के द्वार के सामने खड़ी थी।
भ्रमण – छठी कक्षा के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के लिए तैयार थे।
क्षेत्र – यह मानसिक स्वास्थ्य संस्थान क्षेत्रीय स्तर का है।
आनन्द – पिकनिक पर बच्चों को बहुत आनन्द आया।
ज्ञान – भ्रमण से हमें बहुत ज्ञान मिला।
छुट्टी – आज से गर्मी की छुट्टी शुरू हो गई है।
प्रश्न 10: रेखा खींचकर मिलाओ।
- महाभैरव मंदिर – तेजपुर
- लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल – मानसिक अस्पताल
- चित्रलेखा – चित्रकार
- ऊषा – राजकुमारी
- काजीरंगा – राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न 12: आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें।
- खुश – आनंद
- तैयार – प्रस्तुत होना
- टूरिस्ट – पर्यटक
- स्थल – स्थान, जगह
- रवाना – गमन, जाना
- जोश – उत्साह
- मशहूर – विख्यात, प्रसिद्ध
- दर्शन – देखना
- पौराणिक – पुराण से संबंधित
- कन्या – बेटी
- कुशल – निपुण
- नृत्यांगना – नृत्य करने वाली
- निर्माण – बनाना
