SEBA Class 6 Hindi Chapter 5 लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै – Question Answer | Class 6 Hindi Solutions 2026-27
Class: 6
Subject: Hindi
Chapter: 5 – लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै
Board: SEBA, Assam
पाठ का परिचय
इस पाठ में असम के प्रसिद्ध नेता और स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ बरदलै के जीवन, देशभक्ति और असम के लोगों के लिए उनके योगदान के बारे में बताया गया है।
प्रश्न और उत्तर (Question Answers)
प्रश्न 1. आओ, गोपीनाथ बरदलै के बारे में अपने शब्दों में बताएँ।
उत्तर: गोपीनाथ बरदलै असम के एक प्रसिद्ध नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने असम के लोगों की भलाई के लिए जीवनभर कार्य किया। वे सच्चे देशभक्त और लोकहितैषी व्यक्ति थे।
प्रश्न 2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो।
(क) पाठ में किस महान व्यक्ति का उल्लेख हुआ है?
उत्तर: पाठ में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै जी का उल्लेख हुआ है।
(ख) बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा कहाँ प्रारंभ हुई?
उत्तर: बरदलै जी की प्राथमिक शिक्षा नगाँव जिले के रहा में प्रारंभ हुई।
(ग) गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई?
उत्तर: गुवाहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1948 में हुई।
प्रश्न 3. पाठ के आधार पर उत्तर दो।
(क) बरदलै जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: बरदलै जी का जन्म 6 जून, 1890 को नगाँव जिले के रहा में हुआ था।
(ख) उनके माता-पिता के नाम लिखो।
उत्तर: उनके पिता का नाम डॉक्टर बुद्धेश्वर बरदलै और माता का नाम प्राणेश्वरी देवी था।
(ग) बरदलै जी द्वारा रचित किन्हीं दो ग्रंथों के नाम लिखो।
उत्तर: उनके द्वारा रचित दो ग्रंथों के नाम हैं— ‘महात्मा गांधी’ और ‘अनासक्ति योग’।
(घ) असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना कब हुई और इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना 3 नवंबर, 1938 को गुवाहाटी में हुई थी और इसके प्रथम अध्यक्ष गोपीनाथ बरदलै थे।
(ङ) बरदलै जी को भारत सरकार ने किस उपाधि से सम्मानित किया?
उत्तर: बरदलै जी को भारत सरकार ने सन् 1999 में मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ उपाधि से सम्मानित किया।
प्रश्न 5. एक शब्द में उत्तर दो।
- गाना गाने वाला – गायक
- खेल खेलने वाला – खिलाड़ी
- सेवा करने वाली – सेविका
- वकालत करने वाला – वकील
- हित चाहने वाला – हितैषी
- लोगों में प्रिय – लोकप्रिय
प्रश्न 6. दिए गए वर्णों से शब्द बनाओ।
- ख – खाना
- द – दोस्त
- फ – फूल
- घ – घर
- ध – धन
- छ – छाता
- प – पिता
- य – यज्ञ
- व – वन
प्रश्न 8. आओ, संयुक्त वर्णों से शब्द बनाएँ।
- झ – झंडा, झाड़ू, झटपट, झमझम
- श – शंख, शक, शरबत, शत
- ह – होली, हवा, हरा, हाथी
- क्ष – दक्ष, अक्षर, परीक्षा, दक्षिण
- त्र – पुत्र, चित्र, मित्र, त्रुटि
- ज्ञ – ज्ञानी, विज्ञान, ज्ञाता, यज्ञ
प्रश्न 11. व्यंजन वर्णों को क्रम से लिखो।
- क-वर्ग – क, ख, ग, घ, ङ
- च-वर्ग – च, छ, ज, झ, ञ
- ट-वर्ग – ट, ठ, ड, ढ, ण
- त-वर्ग – त, थ, द, ध, न
- प-वर्ग – प, फ, ब, भ, म
प्रश्न 12. संयुक्त व्यंजनों के उदाहरण लिखो।
- क् + य = क्य – क्या, वाक्य
- क् + क = क्क – पक्का, चक्कर
- च् + छ = च्छ – अच्छा, मच्छर
- च् + च = च्च – बच्चा, कच्चा
- प् + ल = प्ल – विप्लव, प्लावन
- ट् + ट = ट्ट – खट्टा, छुट्टी
- स् + त = स्त – रास्ता, पुस्तक
- त् + त = त्त – सत्तर, उत्तर
- स् + थ = स्थ – स्थान, प्रस्थान
- न् + न = न्न – गन्ना, पन्ना
- ल् + प = ल्प – संकल्प, कल्पना
- प् + प = प्प – चप्पल, गप्पी
- ब् + द = ब्द – शब्द, अब्द
- म् + म = म्म – सम्मान, सम्माननीय
- ल् + ल = ल्ल – बिल्ली, दिल्ली
- स् + स = स्स – रस्सी, गुस्सा
प्रश्न 15. क्ष, त्र और ज्ञ का विच्छेद करके उदाहरण लिखो।
क्ष = क् + ष
- क्षमा, क्षत्रिय
- रक्षा, कक्षा
त्र = त् + र
- पत्र, चित्र
- शस्त्र, मित्र
ज्ञ = ज् + ञ
- ज्ञान, प्रज्ञा
- आज्ञा, विज्ञान
प्रश्न 18. पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जानें।
- परेशान – हैरान
- स्वाधीनता – आज़ादी
- कूद पड़ना – शामिल होना
- वैवाहिक – विवाह संबंधी
- कन्या – बेटी
- स्थापना – नींव डालना
- मरणोपरांत – मृत्यु के बाद
- भलाई – उपकार
- अध्यक्ष – सभापति
Conclusion
इस अध्याय से हमें गोपीनाथ बरदलै के देशप्रेम और असम के लोगों के प्रति उनके योगदान के बारे में जानने को मिलता है। उनका जीवन हमें समाज और देश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।
