मणि-कांचन संयोग – Chapter 8 | Class 9 Hindi Elective | SEBA
अभ्यासमाला
(अ) सही विकल्प का चयन करो
1. धुवाहाता-बेलगुरि नामक पवित्र स्थान कहाँ स्थित है?
(ख) माजुलि में
2. शंकरदेव के साथ शास्त्रार्थ से पहले माधवदेव थे –
(क) शाक्त
3. सांसारिक जीवन में शंकरदेव और माधवदेव का कैसा संबंध था?
(ग) मामा-भांजे का
4. शंकरदेव के मुँह से किस ग्रंथ का श्लोक सुनकर माधवदेव निरुत्तर हो गए थे?
(घ) ‘भागवत’ का
(ब) किसने किससे कहा, बताओ
1. ‘माँ को शीघ्र स्वस्थ कर दो।’
उत्तर: माधवदेव ने देवी गोसानी से मनौती के रूप में कहा।
2. ‘बलि चढ़ाना विनाशकारी कार्य है।’
उत्तर: रामदास ने माधवदेव से कहा।
3. ‘अब तक मैंने कितने ही धर्मशास्त्रों का अध्ययन किया है।’
उत्तर: माधवदेव ने अपने बहनोई रामदास से कहा।
4. ‘वे एक ही बात से तुम्हें निरुत्तर कर देंगे।’
उत्तर: रामदास ने माधवदेव से कहा।
5. ‘यह दीघल-पुरीया गिरि का पुत्र माधव है।’
उत्तर: रामदास ने श्रीमंत शंकरदेव से कहा।
(स) पूर्ण वाक्य में उत्तर दो
(क) विश्व का सबसे बड़ा नदी-द्वीप कौन-सा है और वह कहाँ स्थित है?
उत्तर: विश्व का सबसे बड़ा नदी-द्वीप माजुलि महाबाहु ब्रह्मपुत्र की गोद में बसा हुआ है।
(ख) श्रीमंत शंकरदेव का जीवन-काल कितना था?
उत्तर: श्रीमंत शंकरदेव का जीवन-काल ई. 1449 से 1568 ई. तक व्याप्त है।
(ग) शंकर-माधव का मिलना असम-भूमि के लिए कैसा साबित हुआ?
उत्तर: शंकर-माधव का मिलना असम-भूमि के लिए सोने में सुगंध-जैसा साबित हुआ।
(घ) ब्रह्मपुत्र किस बात को देखकर अत्यंत हर्षित हो उठा था?
उत्तर: महाशक्ति का आगार ब्रह्मपुत्र अपनी गोद में मामा-भांजे को गुरु-शिष्य बनते देखकर अत्यंत हर्षित हो उठा था।
(ङ) माधवदेव को शिष्य के रूप में स्वीकार कर लेने के बाद शंकरदेव ने क्या कहा?
उत्तर: माधवदेव को शिष्य के रूप में स्वीकार कर लेने के बाद शंकरदेव आनंदमग्न होकर बोले – “तुम्हें पाकर आज मैं पूरा हुआ”।
कक्षा 9 हिंदी के अन्य महत्वपूर्ण पाठ
SEBA Class 9 Hindi Elective के सभी पाठों के प्रश्न-उत्तर, अभ्यासमाला, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) और परीक्षा की तैयारी के लिए नीचे दिए गए संबंधित अध्याय पढ़ें।
