परीक्षा – Class 9 Hindi
Chapter 2 | Hindi Elective | SEBA, NCERT, CBSE
इस पोस्ट में कक्षा 9 हिंदी के पाठ ‘परीक्षा’ की अभ्यासमाला के महत्वपूर्ण प्रश्नों और उत्तरों को प्रस्तुत किया गया है। इसमें बोध एवं विचार, संक्षिप्त उत्तरीय प्रश्न, सप्रसंग व्याख्या, किसने किससे कहा तथा भाषा एवं व्याकरण ज्ञान के उत्तर शामिल हैं।
अभ्यासमाला
बोध एवं विचार
1. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:
(क) ‘परीक्षा’ कहानी में किस पद के लिए परीक्षा ली गई है?
उत्तर: ‘परीक्षा’ कहानी में दीवान के पद के लिए परीक्षा ली गई है।
(ख) दीवान साहब के समक्ष क्या शर्त रखी गई?
उत्तर: दीवान साहब के समक्ष यह शर्त रखी गई कि रियासत के लिए नया दीवान उन्हीं को खोजना पड़ेगा।
(ग) ‘परीक्षा’ कहानी में उम्मीदवार कौन-सा सामूहिक खेल खेलते हैं?
उत्तर: ‘परीक्षा’ कहानी में उम्मीदवार हॉकी का सामूहिक खेल खेलते हैं।
(घ) दीवान के पद के लिए किसका चयन किया गया?
उत्तर: दीवान के पद के लिए पंडित जानकीनाथ का चयन किया गया।
2. संक्षिप्त उत्तर दो (लगभग 25 शब्दों में):
(क) दीवान सुजानसिंह ने महाराज से क्या प्रार्थना की? क्यों?
उत्तर: दीवान सुजानसिंह ने महाराज से प्रार्थना की कि चालीस साल सेवा के बाद उन्हें परमात्मा की सेवा करने का समय दिया जाए, क्योंकि उनकी उम्र बढ़ गई थी और राजकाज संभालने की शक्ति नहीं रही।
(ख) उम्मीदवार विभिन्न प्रकार के अभिनय कैसे और क्यों कर रहे थे?
उत्तर: उम्मीदवार पद पाने के लिए देर तक सोने वाले सुबह बाग में टहलते, धर्म-निष्ठा दिखाते और सज्जन नौकरों से ‘आप’ और ‘जनाब’ कहते। ऐसा वे अपने रहन-सहन और व्यवहार दिखाने के लिए कर रहे थे।
(ग) एक उम्मीदवार ने गाड़ीवाले की मदद कैसे की?
उत्तर: उम्मीदवार ने हॉकी-स्टिक किनारे रखकर और कोट उतारकर कीचड़ में फँसी गाड़ी के पहियों को धकेला, जबकि किसान बैलों को साध रहा था।
(घ) किसान ने अपने मददगार युवक से क्या कहा? उसका क्या अर्थ था?
उत्तर: किसान ने कहा, “नारायण चाहेंगे तो दीवानी आपको ही मिलेगी।” अर्थ: युवक ने जो दया और परोपकार किया, उसका फल उसे उच्च पद (दीवानी) के रूप में मिलेगा।
(ङ) सुजानसिंह ने उम्मीदवारों की परीक्षा कैसे ली?
उत्तर: सुजानसिंह ने एक महीने तक उम्मीदवारों के रहन-सहन और आचार-विचार की छिपकर परीक्षा ली। उन्होंने देखा कि कौन केवल दिखावा कर रहा है और कौन सच्चा दया और आत्मबल दिखा रहा है।
(च) पं० जानकीनाथ में कौन-कौन से गुण थे?
उत्तर: पं० जानकीनाथ में दया, आत्मबल और उदारता के गुण थे। उनका संकल्प दृढ़ था और वे धर्म और दया के मार्ग पर अडिग थे।
(छ) सुजानसिंह के मतानुसार दीवान में कौन-कौन से गुण होने चाहिए?
उत्तर: सुजानसिंह के अनुसार दीवान में दया, आत्मबल और उदारता होनी चाहिए। साथ ही आपत्ति का सामना वीरता से करने का साहस होना चाहिए।
3. सप्रसंग व्याख्या करो (लगभग 100 शब्दों में):
कक्षा 9 हिंदी के अन्य महत्वपूर्ण पाठ
SEBA Class 9 Hindi Elective के सभी पाठों के प्रश्न-उत्तर, अभ्यासमाला, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) और परीक्षा की तैयारी के लिए नीचे दिए गए संबंधित अध्याय पढ़ें।
